यूके में पढ़ें

icons-19-10

अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए यूके में विश्वविद्यालय

दुनिया भर में जाने-माने विश्वविद्यालयों, सभी शैक्षिक क्षमताओं के लिए उपयुक्त विश्वविद्यालय मार्गों, साथ ही साथ बहुत सारे बहु-सांस्कृतिक कस्बों और शहरों के साथ यूके पढ़ाई करने के लिए एक बेहतरीन स्थान है।

आपको नीचे और भी बहुत सारी जानकारियां मिल सकती हैं या अगर आपका कोई विशेष सवाल है तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे उस भाग पर जा सकते हैं:

 

यूके में क्यों पढ़ें?

अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को आकर्षित करने के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर आने वाला यूके हर साल लगभग पांच लाख छात्रों का स्वागत करता है और विश्व-स्तर की शिक्षा प्रदान करता है। आपका स्वागत करने वाली आधुनिक ब्रिटेन की समृद्ध संस्कृति के अंदर जीवन का बेमिसाल अवसर देने के साथ-साथ, यह आपको महानगरीय विश्वविद्यालय शहर भी प्रदान करता है।

यूके यूरोप का गेटवे भी है, जहाँ से आप एक छोटी फ्लाइट लेकर, दुनिया के कुछ सबसे पुराने और सबसे सुंदर शहरों को देखने का आनंद उठा सकते हैं।

यूके विश्वविद्यालय में डिग्री पाठ्यक्रम

शिक्षा और शोध की गुणवत्ता की वजह से विश्वविद्यालय के डिग्री पाठ्यक्रम दुनिया भर में मान्यता-प्राप्त हैं। इससे पहले कि आप विभिन्न यूके विश्वविद्यालयों पर नज़र डालें आपके पास चुनाव करने के लिए बहुत सारे डिग्री विकल्प मौजूद हैं। हम यह समझने में आपकी मदद कर सकते हैं कि आपके लिए कौन सा यूके विश्वविद्यालय या डिग्री मार्ग सबसे अच्छा है। यूके की डिग्रियों में शामिल हैं:

फाउंडेशन डिग्री (Fd) - इसे फाउंडेशन ईयर समझने की गलती न करें। ज़्यादातर फाउंडेशन डिग्रियां दो साल की होती हैं और किसी विशेष रोजगार या पेशे पर केंद्रित होती हैं। उदाहरण के लिए, आप पशु चिकित्सा में FdSc की पढ़ाई कर सकते हैं। कई फाउंडेशन डिग्रियां फुल ऑनर्स डिग्री पाने के लिए एक साल और पढ़ाई करने का विकल्प भी देती हैं।

ऑनर्स डिग्री (B (hons)) - बहुत सारे छात्र यूके विश्वविद्यालय में ऑनर्स डिग्री की पढ़ाई के साथ ही अपने विश्वविद्यालय के सफ़र की शुरुआत करते हैं। यूके विश्वविद्यालय डिग्री के बहुत सारे विकल्प देते हैं, जो शुरुआत में डिग्री की तलाश करते समय काफी ज़्यादा लग सकते हैं। यूके विश्वविद्यालयों और पाठ्यक्रम की व्यापक श्रृंखला में से चुनाव करने में हम आपकी मदद कर सकते हैं।

मास्टर्स डिग्री (M) - तेज़ी से प्रतिस्पर्धी होते हुए ग्रेजुएट रोजगार बाज़ार के साथ, आज के समय में कई नौकरियों के लिए मास्टर्स डिग्री होना आवश्यक हो गया है। यूके में बहुत सारी विशेषज्ञ मास्टर्स डिग्रियां प्रदान की जाती हैं। इनमें से कई पाठ्यक्रमों में सिखाया जाने वाला एक बड़ा घटक होता है (जैसे: MSc या MA)। हालाँकि, अगर आप शिक्षण करियर में जाना चाहते हैं लेकिन PhD के लिए तैयार नहीं हैं तो शोध पर केंद्रित मास्टर्स (MPhil) आपके लिए बिल्कुल सही विकल्प हो सकता है।

डॉक्टरेट (PhD) - अगर आप सबसे उच्चतम शिक्षा पाना चाहते हैं तो PhD आपके विश्वविद्यालय के सफ़र का हिस्सा होना चाहिए। यूके विश्वविद्यालयों में दुनिया के सबसे मशहूर शोध होने के कारण, आपकी PhD करने के लिए इससे बेहतर जगह और कोई नहीं हो सकती। यूके में, PhD करने के दो मुख्य तरीके हैं। या तो आप विज्ञापित PhD के लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं या फिर किसी शोध समूह के पास प्रस्ताव लेकर जा सकते हैं जो प्रत्यक्ष रूप से आपके मनपसंद क्षेत्र में काम करती है।

यूके के डिग्री प्रोग्रामों के अलावा, यूके में प्रशिक्षण के बहुत सारे दूसरे अवसर भी मौजूद हैं, जो आपके भविष्य के करियर लक्ष्यों के साथ बेहतर तरीके से समायोजित हो सकते हैं।

यूके विश्वविद्यालय की डिग्री में क्या अलग है?

यूके विश्वविद्यालय की डिग्रियों के सबसे मुख्य अंतरों में से एक यह है कि ये शुरू से ही ज़्यादा विशेषज्ञ होती हैं। अगर आपको इसके बारे में सही आईडिया है कि आप ग्रेट ब्रिटेन में क्या पढ़ना चाहते हैं तो आप पहले ही दिन से अपना विषय पढ़ना शुरू कर सकते हैं ।

ज़ाहिर तौर पर, इसका यह मतलब नहीं है कि आप अपना मन नहीं बदल सकते, क्योंकि अगर आपको अपने पाठ्यक्रम में मज़ा नहीं आ रहा तो आप इसे कभी भी बदल सकते हैं। या अगर आप ज़्यादा निश्चित नहीं हैं तो आप जॉइंट ऑनर्स डिग्री ले सकते हैं या फाउंडेशन ईयर कर सकते हैं।

यूके की उच्चतर शिक्षा प्रणाली के सबसे प्रमुख लाभों में से एक यह है कि आपको 3 साल में ही अपनी ऑनर्स डिग्री मिल जाएगी। अब कई संस्थानों द्वारा ज़्यादा व्यापक 2 साल की ऑनर्स डिग्री भी प्रदान की जा रही है। फ़ास्ट ट्रैक डिग्री प्रदान करने वाले कुछ विश्वविद्यालयों में निम्नलिखित शामिल हैं:

 

यूके में आम तौर पर मास्टर्स डिग्री की अवधि एक साल होने के कारण, आप केवल 3 साल में मास्टर्स स्तर की योग्यता पा सकते हैं, जो दूसरे कई देशों में ऑनर्स डिग्री पाने में लगने वाले समय से काफी कम है।

यूके विश्वविद्यालय का चुनाव

क्या आप सोच रहे हैं कि यूके में पढ़ने के लिए सबसे अच्छा विश्वविद्यालय कौन सा है?

ज़ाहिर तौर पर, इसका कोई आसान जवाब नहीं है। आपको बहुत सारी अलग-अलग चीज़ों के बारे में सोचना पड़ता है। आपके लिए कौन सा विश्वविद्यालय सबसे अच्छा है इसके बारे में विचार करने के लिए हम आपके साथ मिलकर काम करेंगे, हालाँकि, शुरुआत करने के लिए, आपको निम्नलिखित कुछ चीज़ों पर विचार करने की ज़रुरत होती है:

यूके में मुझे किस तरह के विश्वविद्यालय में पढ़ाई करनी चाहिए?

यूके विश्वविद्यालयों में आपको व्यापक मात्रा में शिक्षण परिवेश मिलता है, जिनमें ऑक्सफ़ोर्ड और कैंब्रिज जैसे ऐतिहासिक रसेल ग्रुप के विश्वविद्यालयों से लेकर फॉलमाउथ विश्वविद्यालय जैसे ज़्यादा आधुनिक विशेषज्ञ विश्वविद्यालय शामिल हैं।

आपको इस बात पर भी विचार करना चाहिए कि आप कौन से स्थान पर पढ़ना चाहते हैं। यूके विश्वविद्यालय बड़े शहरों या विश्वविद्यालय कस्बों में पाए जा सकते हैं। साथ ही, आपको इस बारे में भी सोचना होगा कि रिलैक्स होने के लिए आप क्या करना पसंद करते हैं। जैसे, आपको प्रकृति के करीब रहना पसंद है या समुद्र के किनारे?

यूके विश्वविद्यालयों की तुलना

अब यह छांटने का समय आ गया है कि आपके लिए सबसे अच्छा यूके विश्वविद्यालय कौन सा होगा। इसके लिए आपको प्रत्येक विश्वविद्यालय के विकल्प में प्रदान किये जाने वाले पाठ्यक्रमों पर नज़र डालने की ज़रुरत होती है। अलग-अलग विश्वविद्यालयों में एक ही नाम वाले पाठ्यक्रमों में बहुत अंतर होते है। आपको इस बारे में विचार करना चाहिए कि पाठ्यक्रम की सामग्री और मूल्यांकन शैली आपके लिए सही है या नहीं।

विश्वविद्यालय की रैंकिंग देखें। आपको बहुत से लीग टेबल मिल जाते हैं और यूके के पास शिक्षण उत्कृष्टता और छात्र परिणाम संरचना (TEF) जैसी एक चीज़ भी मौजूद है। अच्छे अंक वाला विश्वविद्यालय चुनना न भूलें।

अगर आप इस बारे में ज़्यादा जानकारी पाना चाहते हैं कि आपको कौन से यूके विश्वविद्यालय में पढ़ना चाहिए तो आपको यहाँ और अधिक संसाधन मिल सकते हैं।

आवेदन कब करें?

यूके के विश्वविद्यालय में पढ़ने का आवेदन देने के दो प्रमुख तरीके हैं।

ज़्यादातर अंडरग्रेजुएट छात्र UCAS नामक केंद्रीकृत सिस्टम के माध्यम से आवेदन करते हैं, जहाँ आप अधिकतम 5 विश्वविद्यालयों में आवेदन कर सकते हैं। पूरे साल UCAS समय-सीमाओं की एक श्रृंखला होती है और उनके बारे में बताने के लिए हमने एक सहायक इंफोग्राफ़िक उत्पन्न किया है। विचार करने के लिए मुख्य UCAS समय-सीमाओं में शामिल हैं:

 

अगर इनमें से कोई भी समय-सीमा आपसे छूट जाती है तो भी आप देर से अपना UCAS आवेदन जमा कर सकते हैं। या जुलाई की शुरुआत में UCAS क्लीयरिंग की प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

यूके के विश्वविद्यालय में आवेदन करने का एक दूसरा तरीका है, सीधे विश्वविद्यालय में आवेदन करना।

अंडरग्रेजुएट आवेदनों के लिए यह केवल कुछ विश्वविद्यालयों में संभव है। हालाँकि, यूके में सभी पोस्टग्रेजुएट डिग्रियों के लिए आप केवल सीधे ही आवेदन कर सकते हैं।

आम तौर पर, यूके विश्वविद्यालय सीधे आवेदनों के लिए समय-सीमा निर्धारित नहीं करते, लेकिन आपको दो मुख्य चीज़ों पर विचार करना चाहिए।

  • सबसे पहले, पाठ्यक्रम साल की शुरुआत में ही भरना शुरू हो जाते हैं, इसलिए आप जितना जल्दी अपना आवेदन जमा कर देते हैं, आपके लिए अपनी जगह पाने का उतना ही बेहतर मौका होता है।
  • दूसरा, आपको अपना पाठ्यक्रम शुरू करने से पहले अपना वीज़ा प्राप्त करने के लिए पर्याप्त समय छोड़ने की आवश्यकता होती है।

यूके के विश्वविद्यालय के लिए कैसे आवेदन करें?

यूके किसी भी देश से कहीं ज़्यादा मात्रा में विभिन्न प्रकार के अध्ययन के अवसर प्रदान करता है। आपका शैक्षणिक मार्ग और विश्वविद्यालय का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण शुरुआती कदम हैं। हमारे पास यूके में अध्ययन के लिए मौजूद सभी विकल्पों की गहन जानकारी उपलब्ध है, जिससे आपको सही विश्वविद्यालय और डिग्री पाठ्यक्रम खोजने में मदद मिलती है।

यूके में विश्वविद्यालय के लिए आवेदन करना एक बहुत प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया है। पाठ्यक्रमों के लिए छात्रों को भीड़ से सबसे अलग होने की ज़रुरत होती है। हम यह समझने में आपकी मदद करेंगे कि यूके में विश्वविद्यालय के लिए कैसे आवेदन किया जाता है और साथ ही आपके लिए सबसे अच्छा आवेदन तैयार करने में आपकी मदद करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपको अपने लिए सबसे अच्छे विश्वविद्यालय में अपना मनपसंद पाठ्यक्रम प्राप्त हो।

विश्वविद्यालय में अंग्रेज़ी भाषा की आवश्यकताएं

दूसरी भाषा के रूप में अंग्रेज़ी के साथ, यूके में पढ़ने के लिए आवेदन करने वाले हमारे सभी अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को विश्वविद्यालय की अंग्रेज़ी भाषा की आवश्यकताओं के बारे में विचार करने की ज़रुरत होती है। अंतर्राष्ट्रीय छात्र के रूप में अंग्रेज़ी भाषा का पाठ्यक्रम लेना अक्सर ज़रुरी होता है ।

हम संभावित IELTS UKVI की आवश्यकताओं पर आपको सलाह दे सकते हैं। हम आपको अपनी अंग्रेज़ी भाषा के कौशलों को सुधारने में मदद करने के लिए शैक्षिक अंग्रेज़ी के पाठ्यक्रमों की सलाह देंगे, ताकि आप भाषा की ज़रुरतों को पूरा कर सकें। अपने ऑफर की शर्त के रूप में, IELTS स्तर पाना सुनिश्चित करना, यूके में अध्ययन के लिए अपनी जगह पाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

आपकी अंग्रेज़ी भाषा में सुधार करना

हम आपको ऐसे स्थानों का सुझाव दे सकते हैं जो आपकी अंग्रेज़ी भाषा के स्तर का मूल्यांकन करेंगे। इसके बाद, हम IELTS की व्यापक तैयारी से लेकर यूके या यूरोप में आपके लिए IELTS परीक्षाओं की बुकिंग तक में आपका सहयोग कर सकते हैं। आम तौर पर, अंग्रेज़ी भाषा के केंद्रों में आपके लिए होमस्टे या निवास के विकल्पों की व्यवस्था की जा सकती है। जिससे अपनी होस्ट फैमिली के साथ बातचीत करके आपको अपने भाषा के कौशलों को ज़्यादा बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

आपके लिए अपने मूल देश में अंग्रेज़ी भाषा के कौशलों को सुधारने या ऑनलाइन ESOL और IELTS की तैयारी का पाठ्यक्रम शुरू करने के अवसर मौजूद हैं। अगर आप इसके बारे में ज़्यादा जानकारी पाना चाहते हैं तो कृपया हमारे किसी सलाहकार से बात करने के लिए हमें संपर्क करें। यूके विश्वविद्यालय की अंग्रेज़ी भाषा की आवश्यकताओं को समझने में आपकी मदद करने के लिए वो आपके साथ काम कर सकते हैं।

आपकी समग्र दक्षता के आधार पर सीधे किसी विश्वविद्यालय में आपके लिए अंग्रेज़ी के पूर्व-सत्रीय पाठ्यक्रम शुरू करने के विकल्प भी मौजूद हैं।

टियर स्टूडेंट वीज़ा यूके के लिए आवश्यकताएं

अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए टियर 4 स्टूडेंट वीज़ा यूके (टियर 4 वीज़ा) की ज़रुरत होती है। दूसरे यूरोपीय देशों में भी छात्र वीज़ा के लिए ऐसी ही आवश्यकताएं होती हैं। यूके सरकार दुनिया भर के छात्रों के लिए विश्वविद्यालयों को खुला रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

यूके सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि यूके एक समावेशी और स्नेहशील रवैया बनाये रखे, जिससे अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को यूके में पढ़ने की प्रेरणा मिले। उन्होंने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की संख्या को दोगुना करने और अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को स्नातक करने के बाद 2 साल तक नौकरी खोजने के लिए रहने की अनुमति देने की प्रतिबद्धता की घोषणा की है। यूके का छात्र वीज़ा पाने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता है।

यूके स्टूडेंट वीज़ा की आवेदन प्रक्रिया

टियर 4 स्टूडेंट वीज़ा यूके का आवेदन करने के लिए, आपको यह दिखाने में समर्थ होने की ज़रुरत होती है कि आपके डिग्री पाठ्यक्रम में आपका समर्थन करने के लिए आपके पास वित्त की उचित व्यवस्था मौजूद है। लंदन में पढ़ने के लिए, स्टूडेंट वीज़ा की आवश्यकता के रूप में आपको यह दिखाने की ज़रुरत होती है कि आप हर महीने रहने के लिए लगभग £1,000 की लागत उठा सकते हैं। दूसरी जगहों पर यह प्रति माह लगभग £800 है। आपको यह साक्ष्य प्रदान करने की ज़रुरत होगी कि आपके पास अपने बैंक खाते में ट्यूशन फीस और मेंटेनेंस फीस (रहने की लागत) मौजूद है। अपने यूके स्टूडेंट वीज़ा का आवेदन करते समय या कम से कम 28 दिन पहले यह आपके बैंक में मौजूद होना चाहिए।

यूके में, स्टूडेंट वीज़ा के लिए, सबसे पहले आपको एक डिग्री पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करना होगा और यूके वीज़ा और आप्रवासन (UKVI) द्वारा अनुमोदित विश्वविद्यालय से अध्ययन के लिए स्वीकृति की पुष्टि (CAS) का अंक प्राप्त करना होगा। कुछ कॉलेज CAS नंबर भी जारी कर सकते हैं। कॉलेज आपको अपनी स्थिति और अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को लेने की क्षमता के बारे में बता देंगे।

आपका यूके स्टूडेंट वीज़ा आपको यूके में कई बार प्रवेश करने की क्षमता प्रदान करेगा। टियर 4 स्टूडेंट वीज़ा यूके वाले छात्रों को यूके में पार्ट-टाइम, हफ़्ते में अधिकतम 20 घंटे काम करने का अधिकार होता है।

यूके में पढ़ाई करने में कितना खर्च आता है?

यूके में पढ़ने के लिए पाठ्यक्रम का फैसला करते समय सबसे पहले जिस चीज़ पर विचार करने की ज़रुरत होती है, वो है इसमें आने वाली लागत। आपके विश्वविद्यालय की शिक्षा आपके द्वारा किए जाने वाले सबसे बड़े निवेशों में से एक है। विभिन्न विश्वविद्यालय और पाठ्यक्रम बहुत सारे विभिन्न शुल्क लेते हैं। आपके लिए विकल्पों की तलाश करते समय हम प्रत्येक पाठ्यक्रम की लागतों पर चर्चा कर सकते हैं, लेकिन नीचे एक अनुमानित गाइड दिया गया है:

  • अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए ट्यूशन फीस प्रति वर्ष £12,000 जितनी कम हो सकती है, हालाँकि आपको ज़्यादातर पाठ्यक्रमों के लिए £14,000 - £16,000 के बीच का भुगतान करने की उम्मीद करनी चाहिए। चिकित्सा जैसे विशेषज्ञ पाठ्यक्रमों के लिए, आप £40,000 से ज़्यादा के शुल्क की उम्मीद कर सकते हैं।
  • अगर आप लंदन में पढ़ाई करते हैं तो आपको रहन-सहन का खर्च कम से कम प्रति माह £1,000 तक लेकर चलना चाहिए और बाकी के यूके में यह लगभग £800 हो सकता है।

 

यूके में पढ़ते समय ये दोनों आपके मुख्य खर्च होंगे और आपके वीज़ा के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। आपको यह दिखाने की ज़रुरत होती है कि एक साल तक इन खर्चों को कवर करने के लिए आपके बैंक खाते में पर्याप्त पैसे मौजूद हैं। यह आम तौर पर, कम से कम £24,000 होता है।

दूसरे खर्चों में विश्वविद्यालय की छुट्टियों के दौरान घर वापस आने की लागत होती है। अच्छी बात यह है कि कई दूसरे देशों के विपरीत वीज़ा और विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल दोनों की लागत £500 से कम होती है।

यूके के छात्रों को अध्ययन करते समय 20 घंटे तक पार्ट-टाइम काम करने की अनुमति होती है। इससे यह सुनिश्चित हो सकता है कि आगे चलकर आपके लिए यूके में पढ़ना वहन करने योग्य हो।

अगर आपके लिए यूके में पढ़ने की लागत बहुत अधिक है, लेकिन आप अभी भी यूके की डिग्री पाना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन डिग्री पर विचार कर सकते हैं। इसके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प उपलब्ध हैं जिनमें शामिल हैं:

छात्रवृत्ति

यूके में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए अंडरग्रेजुएट छात्रवृत्तियां बेहद प्रतिस्पर्धात्मक हैं। जहाँ हम विश्वविद्यालय के आवेदन में आपका सहयोग कर सकते हैं, वहीं हम किसी विश्वविद्यालय की छात्रवृत्ति का पता लगाने और इसके लिए आवेदन करने में अंडरग्रेजुएट छात्रों की कोई मदद नहीं करते हैं। अगर आपको सरकारी छात्रवृत्ति मिली है जो यूके में आपकी पढ़ाई का भुगतान करेगी तो हम उपयुक्त विश्वविद्यालयों का पता लगाने में आपकी मदद कर सकते हैं, जो आपको अपनी पसंद का डिग्री पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं।

हम भावी PhD छात्रों का समर्थन कर सकते हैं, जिन्हें यूके में पढ़ाई करने के लिए PhD विश्वविद्यालय की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने में मदद की आवश्यकता है।

विभिन्न छात्रवृत्ति के अवसरों को पहचानने में आपकी मदद करने के लिए, नीचे शुरुआत करने के लिए कुछ उपयोगी संसाधन दिए गए हैं:

ब्रिटिश काउंसिल कई छात्रवृत्ति और निधि योजनाओं की घोषणा करती है। सरकारों, दान संस्थाओं और अन्य संगठनों द्वारा संचालित कई छात्रवृत्ति योजनाएं मौजूद हैं। अपने शिक्षा मंत्रालय, अपने स्थानीय ब्रिटिश काउंसिल कार्यालय या अपने शिक्षकों से पूछें कि उन्हें आपके देश में छात्रों के लिए किसी योजना के बारे में पता है या नहीं। कुछ वैश्विक योजनाएं मौजूद हैं जिन पर आप नज़र डाल सकते हैं: शवनिंग यूके सरकारी विश्वविद्यालय छात्रवृत्तियांराष्ट्रमंडल छात्रवृत्ति और रॉयल सोसायटी अनुदान। स्कॉलर्स 4 डेव अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए यूके की छात्रवृत्ति, अनुदान और फेलोशिप के अवसरों की घोषणा करता है।

अगर आप इस क्षेत्र में और ज़्यादा जानकारी पाना चाहते हैं तो पूरे यूरोप में छात्रवृत्तियों पर जानकारी देने के लिए यह एक बहुत अच्छी साइट है।

ग्रेजुएशन के बाद

अगर आप ग्रेजुएशन के बाद यूके में पढ़ना जारी रखना चाहते हैं तो यूके आपको पोस्टग्रेजुएट की पढ़ाई के बहुत सारे विकल्प ऑफर करता है। हालाँकि, अगर आप वहां पर थोड़ा और रहना चाहते हैं और काम का थोड़ा अनुभव पाना चाहते हैं तो ज़्यादा योग्य लोगों को रुकने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, हाल में किये गए बदलावों के अनुसार, ग्रेजुएट छात्र काम की तलाश करने के लिए यूके में और दो साल तक रुक सकते हैं।

UD-D images-08

क्या आप अगला कदम उठाने के लिए और अपना आवेदन शुरू करने के लिए तैयार हैं या अपना मन बनाने से पहले थोड़ी और जानकारी पाना चाहते हैं? कृपया हमें बेहिचक संपर्क करें

यूके विश्वविद्यालय में आवेदन करने के लिए सहायता और सहयोग

हमें उम्मीद है, इस संक्षिप्त मार्गदर्शक से आपको यूके में पढ़ने के बारे में अपने कुछ सवालों के जवाब मिले होंगे। इसमें कोई शक नहीं है कि आपके कई और सवाल होंगे और इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं। Uni Direct कई सालों से दुनिया भर के बहुत सारी विभिन्न शैक्षिक पृष्ठभूमियों से आने वाले छात्रों की मदद कर रहा है। यहाँ पर हम यह सुनिश्चित करते हैं कि आप अपने लिए बिल्कुल सही यूके विश्वविद्यालय और अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रम चुनें और इसके बाद पूरी आवेदन प्रक्रिया के दौरान आपकी मदद करते हैं। हम निम्नलिखित क्षेत्रों में आपकी मदद करेंगे:

  • पूरी प्रक्रिया के दौरान सलाहकार सत्र
  • शैक्षिक क्षमता और व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार पाठ्यक्रम और यूके विश्वविद्यालय का शोध (इस बात का ध्यान रखने सहित कि पाठ्यक्रम करियर की भावी आकांक्षाओं को पूरा करे)
  • व्यक्तिगत कथन का विकास और मार्गदर्शन - मौजूदा और भावी काम के अनुभवों के बारे में चर्चा करने सहित
  • पोस्टग्रेजुएट आवेदनों के लिए अच्छी CV बनाने में सहायता
  • आवेदन में सहयोग, चाहे यह सीधा आवेदन हो या UCAS के माध्यम से (हम इस बात का ध्यान रखेंगे कि सबकुछ सही हो और उचित स्थान पर हो और UCAS पंजीकृत केंद्र हो)
  • यह सुनिश्चित करना कि आपके ग्रेड सही तरीके से यूके प्रणाली में अनुवादित हों ताकि आपकी कड़ी मेहनत को पूरी तरह से पहचाना जा सके।
  • उपयुक्त संदर्भ पाने में आपका सहयोग
  • साक्षात्कार की तैयारी में सहयोग (ज़रुरत पड़ने पर)।

अगर आप आवेदन के लिए कुछ उपायों के बारे में जानना चाहते हैं और यह देखना चाहते हैं कि Uni Direct के पुराने छात्र हमारे बारे में क्या सोचते हैं तो हमारे प्रशंसापत्र वाले पेज पर जाएँ।

और अधिक जानें

नीचे हमारे कुछ यूके विश्वविद्यालय साझेदारों पर एक नज़र डालें:

अगर आप यूके में पढ़ना चाहते हैं तो हम विश्वविद्यालय की आवेदन प्रक्रिया में आपकी मदद कर सकते हैं, साथ ही हम यह सुनिश्चित करते हैं कि आप अपने लिए सही विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम और स्थान चुनें। हमारे किसी सलाहकार से बात करने के लिए कृपया हमें संपर्क करें